राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान पेपर 2025 || 10वीं बोर्ड सामाजिक विज्ञान पेपर 2025
माध्यमिक बोर्ड परीक्षा 2025
कक्षा-10वीं
विषय -सामाजिक विज्ञान
सयम:3 घण्टे 15 मिनट पूर्णांक:80
खण्ड-अ
प्र.1. बहुविकल्पात्मक प्रश्न
(i से xviii) : निम्न प्रश्नों के उत्तर का सही विकल्प चयन कर उत्तर-पुस्तिका में लिखिए –
(i) जर्मेनिया किस राष्ट्र का रूपक बन गई थी?
(अ) भारत (ब) जर्मनी (स) फ्रांस (द) ब्रिटेन
(ii) इनमें से किस राज्य में सीढ़ीदार खेती की जाती है?
(अ) पंजाब (ब) हरियाणा (स) राजस्थान (द) उत्तराखण्ड
(iii) भारत में विश्व की समस्त जैव प्रजातियों की कितने प्रतिशत संख्या पाई जाती है?
(अ) 5 प्रतिशत (ब) 8 प्रतिशत (स) 10 प्रतिशत (द) 25 प्रतिशत
(iv) निम्नलिखित में कौन-सा उद्योग दूरभाष, कम्प्यूटर आदि संयंत्र निर्मित करता है?
(अ) स्टील (ब) एल्यूमिनियम (स) इलेक्ट्रॉनिक (द) सूचना प्रौद्योगिकी
(v) निम्न में से परिवहन का सबसे सस्ता साधन कौन-सा है?
(अ) सड़क परिवहन (ब) जल परिवहन (स) वायु परिवहन (द) ये सभी
(vi) आधुनिक छापेखाने का आविष्कार किसने किया था?
(अ) मार्कोपोलो (ब) योहान गुटेन्वर्ग (स) इरैस्मस (द) कोलम्बस
(vii) निम्न में से किसे एक नये युग का पहला प्रतीक कहा गया ?
(अ) कपास (ब) रेशम (स) जूट (द) ऊन
(viii) ब्रेटन वुड्स सम्मेलन में किस संस्था की स्थापना की गई?
(अ) विश्व व्यापार संगठन (ब) अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (स) यूनेस्को (द) यूनिसेफ
(ix) ‘बंगाल गजट’ पत्रिका का संपादन किसने किया ?
(अ) राजा राममोहन राय ने (ब) जेम्स आगस्टस हिक्की ने (स) वारेन हेस्टिंग्स ने (द) इनमें से कोई नहीं
(x) श्रीलंका में गृहयुद्ध का अंत कब हुआ ?
(अ) 1848 में (ब) 2004 में (स) 2005 में (द) 2009 में
(xi) भारतीय संविधान में निम्न में से कौन-सा विषय संघसूची में रखा गया है?
(अ) प्रतिरक्षा (ब) पुलिस (स) कृषि (द) व्यापार
( xii) ‘धर्म को कभी भी राजनीति से अलग नहीं किया जा सकता है’ यह कथन है-
(अ) जवाहरलाल नेहरू का (ब) महात्मा गांधी का
(स) चन्द्रशेखर आजाद का (द) डॉ. राधाकृष्णन का
(xiii) भारत में राजनीतिक दलों का पंजीकरण और उन्हें मान्यता प्रदान करने वाली संस्था है-
(अ) संसद (ब) भारतीय निर्वाचन आयोग (स) राष्ट्रपति (द) उच्चतम न्यायालय
(xiv) निम्नांकित में से किस शासन प्रणाली में वैध सरकार का गठन होता है?
(अ) लोकतंत्र (ब) राजतंत्र (स) तानाशाही (द) इनमें से कोई नहीं
(xv) देशों की तुलना करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण विशिष्टता समझी जाती है-
(अ) आय (ब) व्यय (स) व्यवहार (द) अनैतिकता
(xvi) औपचारिक क्षेत्रक में ऋणदाताओं की गतिविधियों की देखरेख करने वाली संस्था है-
(अ) भारतीय रिजर्व बैंक (ब) भारत सरकार (स) राज्य सरकार (द) संसद
(xvii) भारत में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 24 सितम्बर (ब) 24 दिसम्बर (स) 5 सितम्बर (द) 21 जून
(xviii) विभिन्न देशों के मध्य तीव्र एकीकरण की प्रक्रिया कहलाती है –
(अ) उदारीकरण (ब) वैश्वीकरण (स) निजीकरण (द) औधोगीकरण
ANSWER- (i) (ब), (ii) (द), (iii) (ब), (iv) (स), (v) (ब), (vi) (ब), (vii) (अ), (viii) (ब), (ix) (ब), (x) (द), (xi) (अ), (xii) (ब), (xiii) (ब), (xiv) (अ), (xv) (अ), (xvi) (अ), (xvii) (ब), (xviii) (ब)
प्र.2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(i) फ्रांसीसी क्रांतिकारियों का मुख्य लक्ष्य यूरोप के लोगों को……………..से मुक्त कराना था।
(ii) भारत चीन के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा…..……… उत्पादक देश है।
(iii) यात्रियों और वस्तुओं का एक स्थान से दूसरे स्थान पर आवागमन …………….कहलाता है।
(iv) लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था….………….पर आधारित होती है।
(v) तृतीयक क्षेत्रक को…………….भी कहा जाता है।
(vi) सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के विकास से भी विश्वस्तर पर …………..में वृद्धि हुई है।
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न : (i से xii)
प्र.3.निम्न प्रश्नों के उत्तर एक शब्द या एक पंक्ति में दीजिए-
(i) ब्रेटन वुड्स की जुड़वाँ संतान किसे कहा जाता है?
(ii) मुद्रण की सबसे पहली तकनीक किस देश में विकसित हुई ?
(iii) गुलामगिरी के रचयिता कौन थे?
(iv) मानस बाघ रिजर्व किस राज्य में स्थित है?
(v) किसी देश के आर्थिक विकास की रीढ़ किसे कहा जाता है?
(vi) भारत में तीन रेल गेज कौन-कौन से हैं?
(vii) किस देश में दो समुदायों के बीच पारस्परिक अविश्वास ने गृहयुद्ध का रूप ले लिया ?
(viii) सामाजिक असमानता का कौन-सा रूप प्रत्येक स्थान पर दिखाई देता है?
(ix) कौन-सी शासन व्यवस्था अपनी कुछ कमियों के बावजूद पूरे विश्व में स्वीकार्य है?
(x) भारतीय मुद्रा किस नाम से जानी जाती है?
(xi) वैश्वीकरण किसे कहते हैं?
(xii) उपभोक्ता के किन्हीं दो अधिकारों के नाम लिखिए।
खण्ड (ब)
लघुत्तरात्मक प्रश्न (उत्तर सीमा लगभग 50 शब्द)
प्र.4. नेपोलियन संहिता क्या थी ?
प्र.5. रिंडरपेस्ट बीमारी का अफ्रीका पर क्या प्रभाव पड़ा ?
प्र.6. संसाधन नियोजन क्यों आवश्यक है?
प्र.7. रबड़ की कृषि के लिए आवश्यक भौगोलिक परिस्थितियों का वर्णन कीजिए।
प्र.8. सत्ता की साझेदारी क्या है?
प्र.9. धर्म और राजनीति के सम्बन्ध में गांधीजी के क्या विचार थे?
प्र.10. भारतीय अर्थव्यवस्था में द्वितीयक क्षेत्रक के महत्त्व के कोई चार सूत्र लिखिए।
प्र.11. सकल घरेलू उत्पाद की गणना करते समय केवल अन्तिम वस्तुओं एवं सेवाओं को ही क्यों सम्मिलित किया जाता है?
प्र.12. सरकारें अधिक विदेशी निवेश आकर्षित करने का प्रयास क्यों करती है?
प्र.13. विकास में शिक्षा के महत्व को स्पष्ट कीजिए।
खण्ड (स)
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (उत्तर सीमा लगभग 100 शब्द)
प्र.14.”विक्टोरिया कालीन ब्रिटेन में कुलीन और पूँजीपति वर्ग द्वारा हस्तनिर्मित वस्तुओं को पसन्द किया जाता था।” स्पष्ट कीजिये।
अथवा
बीसवीं सदी के प्रथम दशक तक भारत में औद्योगीकरण की व्यवस्था में आए परिवर्तनों का वर्णन कीजिए।
- तीव्र शहरीकरण ने जल दुर्लभता को बढ़ाया है। व्याख्या कीजिए।
अथव .
निम्नांकित को स्पष्ट कीजिए-
(i) जल प्रबंधन (ii) जलीय चक्र
प्र.16. 1992 के संविधान संशोधन के पहले और बाद के स्थानीय शासन के महत्वपूर्ण अंतरों को बताएँ।
अथवा
गठबंधन सरकार से आप क्या समझते हैं?
प्र.17. भारत की अर्थव्यवस्था में बैंकों की भूमिका बताइए।
अथवा
भारत में ऋण व्यवस्था में क्या समस्याएँ हैं? लिखिए।
खण्ड -द
निबन्धात्मक प्रश्न- (उत्तर सीमा लगभग 250 शब्द)
प्र.18. रॉलेट एक्ट क्या था ? गांधीजी द्वारा रॉलेट एक्ट का विरोध एवं ब्रिटिश सरकार की दमनकारी नीति का वर्णन कीजिए।
अथवा
सत्याग्रह व अहिंसा पर गांधीजी के विचार स्पष्ट कीजिए।
प्र.19. राजनीतिक दल से क्या तात्पर्य है? भारत में राजनीतिक दलों के सुधार हेतु चार सुझावों का वर्णन कीजिए।
अथवा
राजनीतिक दलों के सामने प्रमुख चुनौतियाँ क्या हैं? विवेचना कीजिए।
प्र.20. प्रश्न का उत्तर दिए गए मानचित्र में दीजिए-
निम्नलिखित आणविक ऊर्जा संयंत्रों को भारत के रेखा मानचित्र में अंकित कीजिए-
(अ) नरोरा (ब) रावतभाटा (स) कलपक्कम (द) तारापुर
अथवा
निम्नलिखित लौह अयस्क स्थलों को भारत के रेखा मानचित्र में अंकित कीजिए-
(अ) बेलाडिला (ब) मयूरभंज (स) बल्लारि (द) कुद्रेमुख
Class 10 Board Samajik vigyan Paper 2025 Download
Rbse Class 10th Paper download, Class 10 samajik vigyan paper download, Class 10th samajik vigyan paper 2025, Class 10 social Sceince Paper 2025, Rajsthan Class 10h Samajik vigyan 2025, rajasthan Board Class 10th Samajik Vigyan model paper download, Rbse Class 10 model paper 2025, Rbse class 10 syllabus 2024-25, rbse Class 10 model paper 2025, rbse Class 10 blueprint 2025, rbse Class 10 time table 2025, rbse Class 10 samajik vigyan, rbse Class 10 sst, rbse Class 10 samajik vigyan 2025, rbse samajik vigyan, Class 10 सामाजिक विज्ञान, Class 10 samajik vigyan, Class 10 samajik vigyan notes in hindi, Class 10 samajik vigyan paper 2024, Class 10 samajik vigyan paper 2023, Class 10 samajik vigyan model paper, Class 10th samajik vigyan question paper, राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान 2025, Class 10 social science question 2025, सामाजिक विज्ञान कक्षा 10, Pre board class 10th samajik vigyan paper 2025,
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान 2025
samajik vigyan paper class 10 up board, samajik vigyan ka paper 10th class 2025, samajik vigyan ka paper 2025 class 10, rajasthan board samajik vigyan model paper solution, class 10 samajik vigyan model paper 2025, class 10 samajik vigyan viral paper 2025, rajasthan board class 10th sst paper 2025, samajik vigyan viral paper 2024 up board, 2025 board mein aise aaega samajik vigyan ka paper, 2025 board ka paper 2025 ka samajik vigyan ka paper, class 10 samajik vigyan viral paper class 10 samajik vigyan viral paper, rbse class 10 samajik vigyan model paper ka hal, samajik vigyan class 10, class 10th samajik vigyan desk work 2025, half yearly class 10 samajik vigyan paper solution, samajik vigyan, class 10th rbse sst paper 2025, rbse class 10 model paper 2025, rbse class 10 samajik half yearly paper solution, rbse class 10th model paper 2025, class 10 rbse science paper 2025, rbse class 10 model paper out 2025, class 10 sst rbse board paper 2025