कक्षा 8वीं बोर्ड सामाजिक विज्ञान पेपर 2025 । कक्षा 8वीं सामाजिक विज्ञान 2025। Class 8th Board samajik vigyan Paper 2025

Class 8th Board Social science Paper 2025

आठवीं बोर्ड परीक्षा सत्र -2025
कक्षा-8वीं
विषय -सामाजिक विज्ञान
समय-3 घण्टे 15 मिनट पूर्णांक : 80


नीचे दिए गये प्रश्नों में से सही विकल्प चुनें-

1.राजस्थान के राज्यों में सर्वप्रथम किस राज्य ने अंग्रेजों के साथ संधि स्वीकार की थी-
(अ) आमेर (ब) भरतपुर (स) सिरोही (द) मारवाड़
2.’ब्रिटिश भारत का इतिहास’ पुस्तक के लेखक थे-
(अ) लॉर्ड कर्जन (ब) जेम्स रेनेल (स) जेम्स मिल (द) लॉर्ड डलहौजी
3.अपने को जंगल की संतान मानने वाली जनजाति थी –
(अ) बैगा (ब) संथाल (स) मुंडा (द) खोंड
4.भारत में सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना हुई थी –
(अ) 15 अगस्त 1947 को (ब) 26 जनवरी 1750 को
(स) 20 जनवरी 1920 को (द) 18 अगस्त 1987 को
5.राष्ट्रपति राज्यसभा में कितने सदस्य मनोनीत करते हैं-
(अ) 10 (ब) 15 (स) 12 (द) 25
6.मानव निर्मित संसाधन का उदाहरण है-
(अ) पुल (ब) सड़क (स) मशीन (द) उपर्युक्त सभी
7.निम्नलिखित में से नवीकरणीय संसाधन नहीं है-
(अ) सौर ऊर्जा (ब) पवन ऊर्जा (स) जल विद्युत (द) कोयला
8.राजस्थान में सर्वाधिक जनसंख्या वाली जनजाति है-
(अ) मीणा (ब) भील (स) सहरिया (द) डामोर
उत्तर -1.ब 2.स 3.अ 4.ब 5.स 6.द 7.द 8.अ
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न
9.निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
(1) दीवानी (a) टीपू सुल्तान
(2) सिपाही (b) भूराजस्व वसूल करने का अधिकार
(3) शेर-ए-मैसूर (c) सिपॉय
(4) वॉरेन हेस्टिंग्स (d) भारत का पहला गवर्नर जनरल
उत्तर – 1. (B) 2.C 3. (A) 4. (D)

10.हाँ या ना में उत्तर दें-
(1) किसी क्षेत्र विशेष में लोगों के आने-जाने को प्रवास कहते हैं। ( हां )
(2) विश्व की नदीघाटियाँ घने बसे क्षेत्र में नहीं हैं। (नहीं)
(3) जनसंख्या वृद्धि की दर विश्व में अलग-अलग है। (हां)
(4) औद्योगिक क्षेत्र रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं।(हां)
उत्तर :1.हां 2.नही 3.हां 4.नहीं

11.’मिक’ से क्या अभिप्राय है?
उत्तर :एक अत्यन्त जहरीली गैस ‘मिथाइल आइसोसाइनाइड’ को मिक के नाम से जाना जाता है
12.महिला सशक्तीकरण हेतु राज्य सरकार के किन्हीं दो प्रयासों को लिखिए।
उत्तर :(i) राज्य महिला आयोग का गठन
(ii) महिला स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम
13.अंग्रेजों के विरुद्ध गुरिल्ला युद्ध करने वाला विद्रोही नेता कौन था ?
उत्तर-तांत्या टोपे।
14.सोने-चाँदी के आभूषणों और रत्नों के लिए विश्वविख्यात केन्द्र कौनसा है?
उत्तर :जयपुर में जौहरी बाजार सोने-चाँदी के आभूषणों और रत्नों के लिए विश्वविख्यात केन्द्र है।
खण्ड-स
लघुत्तरात्मक प्रश्न
15.नील की खेती से मिट्टी के उपजाऊपन में कमी क्यों आती थी ?
उत्तर :नील के पौधे की जड़े जमीन में अन्दरं अधिक गहराई तक जाकर मिट्टी से अधिक पोषक तत्वों को अवशोषित करती थीं। इससे मिट्टी के उपजाऊपन में कमी आती थी तथा उस जमीन पर धान या दालों का उत्पादन सम्भव नहीं रहता था।16.रोपण कृषि क्या है ?
उत्तर :रोपण कृषि वाणिज्यिक कृषि का एक प्रारूप, है, जिसमें एकल व्यापारिक फसलें जैसे- काजू, कहवा, रबड़, गन्ना, कपास आदि उत्पादित की जाती हैं । इसमें बड़े पैमाने पर श्रम और पूँजी के साथ परिवहन साधनों कीण आवश्यकता होती है, क्योंकि कृषि उत्पाद का प्रसंस्करण खेतों पर या पास के कारखानों में किया जाता है
17.औद्योगिक विपदा क्या होती है? उदाहरण देकर समझाइए।
उत्तर :औद्योगिक विपदा का अर्थ-उद्योगों में तकनीकी विफलता या संकट उत्पन्न करने वाले पदार्थों के बेतरतीब उपयोग के कारण जो घटनाएँ घटित होती हैं उन्हें औद्योगिक विपदा कहा जाता है।
औद्योगिक विपदा का उदाहरण- 3 दिसम्बर 1984 को भोपाल में घटित भोपाल गैस त्रासदी।
18.(1) कल्पना कीजिए कि आप 1850 के दशक में जी रहे हैं। आपने वुड के नीतिपत्र के बारे में सुना है। इसके बारे में अपनी दो प्रतिक्रियाएँ लिखिए।
उत्तर -(i) (1) वुड के नीति पत्र में प्राच्यवादी भारतीय ज्ञान के स्थान पर यूरोपीय शिक्षा से होने वाले व्यावहारिक लाभों को दर्शाया है। (2) इस नीति पत्र में बताए गए आर्थिक क्षेत्र के लाभ का घोर विरोध करना चाहता हूँ।
(ii) विलियम जोन्स को भारतीय इतिहास, दर्शन और कानून का अध्ययन क्यों जरूरी दिखाई देता था ? दो कारण लिखें।
उत्तर -(1) विलियम जोन्स पश्चिमी और भारतीय दोनों ही संस्कृतियों का सम्मान करता था। उसने भारत के गौरवशाली अतीत के आधार को इन ग्रन्थों के माध्यम से समझने की कोशिश की थी। (2) वह भारत में रहने वाले हिन्दू और मुसलमानों के वास्तविक विचारों और कानूनों के अध्ययन द्वारा भारत के भावी विकास के लिए आधार बनाना चाहता था।
प्र.19 निम्नलिखित तालिका पूर्ण करें-
उत्तर 1.पहली बार आम चुनाव में EVM का इस्तेमाल कब हुआ?-2004 में
2.देश की सर्वोच्च कानून निर्मात्री संस्था कौन सी है? संसद
3.राज्यसभा का सभापति कौन होता है-उपराष्ट्रपति
4.राज्यसभा में कुल सदस्य संख्या कितनी है? 245
20.(1) आदिवासी लगातार हाशिये पर क्यों खिसकते जा रहे हैं ? दो कारण बताइए ।
उत्तर -(i) आदिवासी लगातार हाशिये पर खिसकते जा रहे हैं। इसके दो कारण निम्नलिखित हैं- (1) आदिवासी विभिन्न कारणों से अपनी वनभूमि को खोते जा रहे हैं जिससे उनकी आजीविका के साधन समाप्त हो रहे हैं ।
(2) आदिवासियों को अपनी आजीविका प्राप्ति हेतु कस्बों और शहरों की ओर पलायन करना पड़ता है जहाँ वे गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने को मजबूर हैं।
(ii) भारतीय संविधान के अनुच्छेद 15 में क्या प्रावधान है?
उत्तर :भारतीय संविधान के अनुच्छेद 15 में यह प्रावधान है कि देश के किसी भी नागरिक के साथ नस्ल, जाति, लिंग, धर्म या जन्मस्थान के आधार पर किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जायेगा। अंतः अनुच्छेद 15 समाज में भेदभाव को समाप्त करता है।

21.राजस्थान के मानचित्र में दर्शाइए-
(अ) जैसलमेर (ब) सिरोही (स) उदयपुर (द) झालावाड़
खण्ड -द
निबंधात्मक प्रश्न
22.नीचे दिए गए तीन प्रश्नों में से दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(1) अंग्रेजों ने 1857 के विद्रोह को कैसे दबाया?
(ii) 1937-47 की उन घटनाओं पर चर्चा करें जिनके फलस्वरूप पाकिस्तान का जन्म हुआ?
(iii) गांधीजी ने नमक कानून तोड़ने का फैसला क्यों किया?

23.निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए-
(i) जल संरक्षण के तरीके
(ii) जैवमंडल और पारितंत्र में अंतर
अथवा
जल उपलब्धता की समस्या को बताते हुए संकट के कारणों व जल संसाधनों के संरक्षण के उपायों को स्पष्ट कीजिए।
24.नागरिकों के लिए मौलिक अधिकार क्यों आवश्यक हैं? किन्हीं दो मौलिक अधिकारों का वर्णन करें।
अथवा
भारतीय राज्य धार्मिक वर्चस्व को रोकने के लिए क्या-क्या कार्य करता है? बताइए।
25.दिए गए तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(i) राजस्थान के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों का वर्णन करें।
(ii) राजस्थान में वायु परिवहन पर टिप्पणी लिखें ?
(iii) सतत विकास में कोई चार लक्ष्य बताइए।

    Class 8 Samajik Vigyan Model Paper 2025

    class 8th board samajik vigyan paper 2025, 8th board samajik vigyan paper 2024-25, class 8 board samajik vigyan paper 2023, class 8th board vigyan paper 2025, class 8 samajik vigyan paper 2025, class 8 samajik vigyan paper 2024-25, cg board class 8 samajik vigyan paper, class 8 samajik vigyan paper 2024, class 8 samajik vigyan paper 2023, rbse class 8th board vigyan paper 2025, rajasthan board 8th class samajik vigyan paper 2024, mp class 8 samajik vigyan paper 2024-25

    8th board paper 2025 social science, mp board class 8th social science real paper 2025, board paper social science class 8, 8 class ka social science paper 2025, mp board class 8 social science varshik paper 2025, class 8 social science varshik paper 2025 mp board, class 8 social science varshik paper 2025, social science board paper, 8th class social science ka varshik paper, jac 8th exam paper 2025 social science, social science ka paper class 8

    8th board paper 2025 social science, rbse social science paper 2024 class 8th, rbse 8th class social science paper 2024, rbse class 8th social science paper 2023, class 8th social science paper board exam 2023, 8th class social science paper 2024, 8th social science board paper 2024, class 8th social science model paper 2025, class 8th social science paper board exam, rbse 8th class social science model paper 2022, rbse class 8th social science model paper 2024

    Leave a Comment